चेहरे पर तिल का होना बेहद सुन्दर लगता है। तिल यूं तो सभी के चेहरे पर बेहद सुन्दर नजर आता है लेकिन गोरे लोगों के चहेरे पर तिल का एक अलग ही निखारा आता है। महिलाओं के चेहरे पर तिल (Moles or Teel on Female Face) ना सिर्फ उनकी सुन्दरता को दर्शाता है बल्कि उनके सौभाग्यशाली होने के बारें में भी इशारा करता है। सामुद्रिक शास्त्र में चेहरे पर उभरे कई तरह के तिलों का वर्णन है। इन तिलों के बारें में कई तरह के फलादेश भी बताएं गए हैं जैसे महिलाओं के होंठों पर तिल (Moles on Lips)का होना विलासता की निशानी होता है तो वहीं पुरुषों के कान (Moles or Teel on Ears) के पीछे बना तिल उनके अल्पायु होने का संकेत करता है आदि। हालांकि आज कई महिलाएं सौन्दर्यीकरण के लिए अप्राकृतिक तिल बनवाती हैं या कई महिलाएं सुन्दर दिखने के लिए तिलों को हटवाती भी हैं, यह ज्योतिष की नजर से बुरे परिणाम देने वाला हो सकता है। ज्योतिष के अनुसार हर तिल का अपना प्रभाव और असर होता है, इसलिए बिना ज्योतिषी की सलाह लिए तिल हटवाने नहीं चाहिए।
