समान राशि में शादी का वैवाहिक जीवन पर प्रभाव

समान राशि में शादी का वैवाहिक जीवन पर प्रभाव updated 2023

मेष और मेष (ग्रह स्वामी- मंगल)
ये मेहनती राशि है। अगर ये आपस में शादी करते हैं तो जीवन सुखी रहता है।

वृषभ और वृषभ (ग्रह स्वामी- शुक्र)
ये दोनों प्रेम से रहते हैं। इनका विवाह शुभ रहता है।

मिथुन और मिथुन (ग्रह स्वामी- बुध)
ये राशि शांत, लेकिन चिंतित रहती है। अगर ये दोनों शादी करते हैं तो सुख में कमी रहती है।

कर्क और कर्क (ग्रह स्वामी- चंद्र)
अगर ये दोनों शादी करते हैं तो इनके बीच वाद-विवाद होता रहता है। चिंता बढ़ती है।

सिंह और सिंह (ग्रह स्वामी- सूर्य)
कभी-कभी विवाद हो सकते हैं, लेकिन आमतौर जीवन सुखी रहता है।

कन्या और कन्या(ग्रह स्वामी- बुध)
अगर ये दोनों शादी करते हैं तो इनके बीच असंतुष्टी का भाव रहता है।

तुला और तुला (ग्रह स्वामी- शुक्र)
ये लोग अपने जीवन में मस्त रहने वाले होते हैं। इनका वैवाहिक सुखी रहता है।

वृश्चिक और वृश्चिक (ग्रह स्वामी- मंगल)
इनके बीच विवाद ज्यादा होते हैं। चिंता और तनाव का सामना करना पड़ता है।

धनु और धनु (ग्रह स्वामी- गुरु)
अगर इनकी शादी होती है तो जीवन सुखी रहता है।

मकर और मकर (ग्रह स्वामी- शनि)
ये लोग सुखी रहते हैं, इनकी शादी सफल रहती है।

कुंभ और कुंभ (ग्रह स्वामी- शनि)
ये राशि मेहनती होती है। अगर ये दोनों शादी करते हैं तो इनका जीवन आनंद में व्यतीत होता है।

मीन और मीन (ग्रह स्वामी- गुरु)
इनका दांपत्य जीवन सुखी रहता है।

Leave a Reply